Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में बदमाशों ने मां-बेटे से हथियार के बल पर लूटी सोने की चेन

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत शिव सिंह बगान में बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल की नोक पर सागर कुमार तिवारी और उसकी मां से सोने की चेन की लूट कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. इस मामले में सागर ने सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना शुक्रवार रात 10 बजे की बताई जा रही है. इधर, घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें बदमाश चेन की लूट करते नजर आ रहे है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-heartfelt-farewell-given-to-inter-students-in-st-augustines-college/">मनोहरपुर

: संत अगस्तीन कॉलेज में इंटर के छात्र-छात्राओं को दी गई भावभीनी विदाई

पहले मां की चेन लूटी फिर वापस लौटे

सागर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां के साथ गोलमुरी टाटा लाइन से एग्रीको की ओर जा रहे था. रास्ते में शिव सिंह बगान में शिव मंदिर के पास पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश आए और गाली गलौज करते हुए स्कूटी को रोकवा दिया. उनमें से एक ने पिस्टल दिखाकर मां के गले से सोने की चेन छीन ली और अपनी बाइक पर जाकर बैठ गया. कुछ सकेंड के बाद वह फिर वापस आया और उसके गले से सोने की चेन छीनते हुए बाइक पर बैठकर फरार हो गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही