Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : लघुशंका कर रहे युवक की स्कूटी ले भागे बदमाश

Jamshedpur (Rohit Kumar) : साकची थाना अंतर्गत हाथी-घोड़ा मंदिर के पास शनिवार देर रात लघुशंका करने रुके बागबेड़ा निवासी नंदू गागराई की स्कूटी को दो बदमाश ले भागे. नंदू ने रात को ही साकची पुलिस ने को इसकी सूचना दे दी थी. रविवार को नंदू साकची थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत की. शिकायत के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी की जांच की. नंदू ने बताया कि वह रात को मानगो गया था और वहां से वापस लौट रहा था. लौटने के क्रम में वह हाथी-घोड़ा मंदिर के पास स्कूटी रोककर लघुशंका करने के लिए रुका. इतने में बाइक पर सवार दो युवक उसकी स्कूटी के पास रुके. बाइक पर पीछे बैठा एक युवक बाइक से उतरा और उनकी स्कूटी स्टार्ट की व ले भागा. स्कूटी में उनका मोबाइल के अलावा अन्य जरूरी कागजात थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-police-action-against-illegal-mahua-liquor-traders/">मनोहरपुर

: अवैध महुआ शराब कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही