Search

 
 
 

जमशेदपुर : मिशन अवेयरनेस ने प्रतिभा सम्मान का किया आयोजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मिशन अवेयरनेस एवं यंग उड़ान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कमार सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव सरोज कुमार सिंह और प्रेसिडेंट हेरिटेज इंस्टयूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म दिलीप कुमार सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-to-parcel-special-train-operation-stopped-farmers-are-facing-problems/">रांची

से पार्सल स्पेशल ट्रेन का परिचालन बंद, किसानों को हो रही दिक्कत
इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्मृति चिंह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. मौके पर संस्था की संयोजक स्नेहा कुमारी ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य है. इनका हौसला बढ़ाना हम सब का कर्तव्य है. विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारियों समक्ष कर उसका निर्वहन करना चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों के हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर पूर्वी घोष, नवीन चंद्र दास, ओपी शर्मा, रणवीर कुमार, आनंद आग्रवाल, विवेक झा उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही