Search

 
 
 

Jamshedpur : जमशेदपुर में भारत बंद का मिला-जुला असर

 
  •  ग्रामीण क्षेत्रों में बंद रहीं दुकानें, शहर में सामान्य रहे हालात
  • शहर में भी कई जगह सड़क पर उतरकर बंद समर्थकों ने बंद कराई दुकानें
  • एनएच पर टायर जलाकर जताया विरोध
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भीम सेना व दलित समाज की ओर से बुधवार को आहूत भारत बंद मिश्रित रहा. ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बंद असरदार रहा. बंद समर्थक सड़कों पर उतरकर वाहन एवं दुकानें बंद कराते दिखे. सड़कों पर टायर जलाकर मार्ग अवरूद्ध किया तथा नारेबाजी की. हालांकि शहरी क्षेत्र में कुछ क्षेत्रों में दुकानें खुली रहीं एवं वाहन परिचालन सामान्य दिनों की तरह रहा. कदमा, सोनारी, मरीन ड्राइव रोड में बंद समर्थकों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया. जमशेदपुर में बंद का ज्यादा असर करनडीह सुंदरनगर, परसुडीह में दिखा. झामुमो एवं अन्य दलों का समर्थन मिलने से ग्रामीण क्षेत्र में बंद असरदार रहा. बंद समर्थकों ने करनडीह चौक जाम कर दिया. साथ ही टायर जलाकर विरोध जताया. इस दौरान बंद समर्थक घूम-घूमकर दुकानें बंद कराते दिखे. इस दौरान करनडीह एवं खासमहल में स्थित पेट्रोल पंप को भी बंद करा दिया गया. मौके पर पुलिस मौजूद रही. लेकिन किसी तरह का विरोध नहीं हुआ. टाटा-हाता रोड में फंसी कुछ गाड़ियों ने मार्ग बदलकर आना-जाना किया. दोपहर बाद इक्का-दुक्का वाहन सड़कों पर चलते दिखे. ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से एससी-एसटी आरक्षण को लेकर हालिया आए फैसले से दलित समाज एवं भीम सेना नाराज है. उक्त समाज अदालत के फैसले का विरोध कर रहा है. इसे भी पढ़ें :  चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ndrf-team-came-out-empty-handed-after-two-and-a-half-hours/">चांडिल

: ढाई घंटे बाद खाली हाथ बाहर निकली एनडीआरएफ की टीम

डिमना चौक पर बंद समर्थकों ने किया रोड जाम

भारत बंद के दौरान झामुमो एवं दलित समाज के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डिमना चौक जाम कर दिया. इस दौरान टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया. जिसके कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. हालांकि पुलिस मौजूद रही. जिसके कारण किसी तरह की अनहोनी अथवा तोड़फोड़ की सूचना नहीं है. लेकिन बंद समर्थकों की नारेबाजी के कारण अधिकतर दुकानें बंद रही. वहीं कुछ समर्थकों ने मानगो पुल को भी जाम करने की कोशिश की. लेकिन पुलिस की तत्परता से जाम हट गया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-the-young-man-who-chased-away-the-minor-girl-of-churgi-village-has-married-seven-times/">Kiriburu

: चुर्गी गांव की नाबालिग युवती को भगाने वाले युवक ने की है सात शादियां

कांग्रेस-राजद कार्यकर्ता उतरे सड़क पर

भारत बंद के दौरान कई क्षेत्रों में कांग्रेस एवं राजद के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरकर बंद कराते दिखे. करनडीह में कांग्रेस के जिला महासचिव भरत सिंह, आशीष ठाकुर की अगुवाई में समर्थक बंद कराते दिखे. वहीं राजद के ललन यादव ने समर्थकों के साथ दुकानदारों से बंद का समर्थन करने की अपील की. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-women-of-bolani-took-out-a-candle-march/">Kiriburu

: बोलानी की महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला

स्टेशन-बिष्टुपुर क्षेत्र में नहीं दिखा असर

भारत बंद का टाटानगर स्टेशन, जुगसलाई, बिष्टुपुर आदि क्षेत्रों में कोई असर देखने को नहीं मिला. बंद को देखते हुए चौक-चौराहों पर पुलिस तैनात दिखी. इन क्षेत्रों में सामान्य दिनों की तरह दुकानें खुली रही. सिटी बसें व ऑटो सड़कों पर चलते रहे. वहीं आम लोग अपने दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों से आना-जाना करते रहे. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-some-people-are-doing-misleading-politics-abhay-jha/">Adityapur

: भ्रामक राजनीति कर रहे कुछ लोग – अभय झा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही