Search

 
 
 

Jamshedpur : विधायक व पार्षद ने सामुदायिक भवन निर्माण का किया भूमि पूजन

 
  • नाई समाज के लिए गोविंदपुर में आवंटित होगा सामुदायिक भवन
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और गोविंदपुर के पार्षद परितोष सिंह ने मंगलवार को गोविंदपुर में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमि पूजन किया. उक्त सामुदायिक भवन नाई समाज के उत्थान लिए उन्हें समर्पित किया जाएगा. मौके पर विधायक ने कहा कि पूरे जमशेदपुर स्तर पर नाई समाज के विकास, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कोई सामुदायिक भवन निर्माण नहीं था. इसे देखते हुए उनके प्रयास से गोविंदपुर में 10 डिसमिल सरकारी जमीन आवंटित करायी गई. भवन बन जाने से समाज की गतिविधियां सुचारू रुप से संचालित होंगी. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-gurupujan-festival-at-padmavati-jain-saraswati-shishu-vidya-mandir/">Jamshedpur

: पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुपूजन उत्सव

विधायक मंगल कालिंदी के सहयोग से पूरा हो रहा वर्षों पूरानी मांग

जिला परिषद डॉ परितोष सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में नाई समाज की वर्ष पुरानी मांग आज विधायक मंगल कालिंदी के सहयोग से पूरा किया जा रहा है. इस अवसर पर नाई समाज के स्थानीय अध्यक्ष राजू ठाकुर, सचिव उमेश ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, पापुन प्रमाणिक, गोविंद ठाकुर, आदित्य ठाकुर, विजय ठाकुर, चंदन ठाकुर, आदित्य शर्मा, अनिल ठाकुर, तरुण प्रमाणिक, नवरतन ठाकुर, विजय ठाकुर, संजय ठाकुर, रामप्रवेश ठाकुर, जेएमएम के समीर दास, रामनवमी सिंह, देवराज, दिनेश सिंह, रजनी दास, राजबान्न सिंह, संजय सिंह, कांग्रेस के नरेश गौरा, बालाजी भगत, रवि चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के महिला व पुरुष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही