Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : केबुल टाउन स्थित बिड़ला मंदिर के जीर्णोधार के लिए विधायक ने किया शंखनाद

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): गोलमुरी के केबुल टाउन स्थित अधूरा पड़े बिड़ला मंदिर के जीर्णोधार के लिए विधायक सरयू राय के नेतृत्व में साधु- संतों ने मंगलवार को शंखनाद किया. इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि 1995 में इस मंदिर का निर्माण शुरू किया गया था. लेकिन केबल कंपनी के बंद हो जाने पर मंदिर निर्माण का काम बाधित हो गया. कुछ लोगों ने भी मंदिर निर्माण का प्रयास किया, तो उनके साथ अनहोनी घटना हो गई. जिसके बाद यह बात प्रचलित हो गयी कि कुछ अदृश्य शक्ति इस मंदिर के निर्माण को बाधित कर रही है. मैंने विभिन्न साधु- संतों व पंड़ितों से इस संबंध में विचार विमर्श कर सामूहिक रूप से इस मंदिर के जीर्णोधार के लिए सामूहिक रूप से शंख बजाकर निर्माण प्रारंभ करने की घोषणा की है.

निर्माण कार्य के लिए विधायक सरयू राय मध्यम बने हैं

विधायक ने कहा कि आज के शंखनाद कार्यक्रम का उद्देश्य निर्माण में बाधा डालने वाली शक्तियों को वहां से पलायन करने अथवा अनुकूल हो जाने का संदेश देना है. हमलोगों का प्रयास होगा कि यह भगवान विष्णु के सभी अवतार के स्वरूप का दर्शन करने का अवसर लोगों को मिले. वहीं अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि ईश्वर अपने कार्य के लिए किसी योग्य व्यक्ति को चुनते हैं. इस निर्माण कार्य के लिए विधायक सरयू राय मध्यम बने हैं. विधायक के नेतृत्व में जल्द ही मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होगा. इस दौरान पारडीह काली मंदिर के महंत, जम्मू वाले बाबा, साकची शीतला मंदिर के पुजारीगण, बेलडीह काली मंदिर के छोटे दा सहित विभिन्न मंदिरों के पुजारियों, पूजा समितियों, श्रद्धालु शामिल हुए. इस अवसर पर सुबोध श्रीवास्तव, जगनारायण शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-125-farmer-friends-got-training-in-agricultural-workshop/">मनोहरपुर

: कृषि कार्यशाला 125 किसान मित्रों को मिला प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही