Jamshedpur (Sunil Pandey) : पटमदा के धुसरा में स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय प्राथमिक विद्यालय का सोमवार को विधायक मंगल कालिंदी ने औचक निरिक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान विधायक ने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर स्कूली बच्चों से मुलाकात की उनका हालचाल जाना और स्वच्छता,पेयजल, भोजन और उन्हें मिल रही अन्य सुविधाओं की जानकारी ली. पढ़ाई के विषय में चर्चा करते हुए किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है इसकी भी जानकारी छात्रों से ली और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की भी बात कही. इस दौरान विधायक को छात्रों ने जानकारी दी कि उन्हें दोनों समय के खाने में चावल परोसा जाता है जिस पर विधायक ने शिक्षकों को फटकार लगाई और हर रोज रात को छात्रों को रोटी भी देने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ashok-chaudharys-appeal-to-maintain-harmony-and-social-harmony-in-marwari-sammelan-elections/">जमशेदपुर
: मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव में सौहार्द व सामाजिक समरसता बनाए रखने की अशोक चौधरी की अपील
: कांग्रेसियों ने अडानी ग्रुप के शेयर घोटाले को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन [wpse_comments_template]
: मारवाड़ी सम्मेलन चुनाव में सौहार्द व सामाजिक समरसता बनाए रखने की अशोक चौधरी की अपील
खूद खाकर देखा खाना की गुणवत्ता
विधायक द्वारा विद्यालय में बच्चों को वितरित होने वाले भोजन के बारे में वास्तविकता को परखने के लिए स्वयं भोजन खाकर उसकी गुणवत्ता देखी. निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय फर्श पर गंदगी देखी उसको लेकर भी शिक्षकों को निर्देश दिया कि ऐसी लापरवाही दोबारा ना करें और साफ सफाई का पूरा ध्यान रखें नहीं तो सभी पर कार्रवाई कराई जाएगी. मौके पर उपस्थित प्रखंड विकास अधिकारी को भी विधायक ने निर्देश दिया कि समय-समय पर इस विद्यालय का निरीक्षण करते रहे ताकि यहां के बच्चों को किसी प्रकार की समस्या ना हो और उन्हें अच्छी शिक्षा के साथ अच्छा भोजन भी उपलब्ध हो. विधायक ने कहा कि उनकी सोंच है कि उनके विधानसभा क्षेत्र के सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा और सुविधा मिले जिनकी उन्हें जरूरत है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congressmen-staged-a-one-day-sit-in-protest-over-adani-groups-share-scam/">आदित्यपुर: कांग्रेसियों ने अडानी ग्रुप के शेयर घोटाले को लेकर किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन [wpse_comments_template]
Leave a Comment