Search

जमशेदपुर : विधायक ने जेएनएसी को लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के साथ शुक्रवार को बैठक की. इस दौरान विधायक ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश विशष पदाधिकारी को दिया. इन लंबित योजनाओं में भालुबासा में निर्मित दुकानों का नए सिरे से आवंटन, 4000 स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन, गोलमुरी बाजार का सत्यापन, संजय सद्भावना मार्केट का सर्वे, सोन मंडप और यात्री निवास का मरम्मतीकरण कार्य, सूर्य मंदिर परिसर के प्रस्तावित विकास योजनाओं को शीघ्र लागु करने, सोन मंडप, यात्री निवास, टाऊन हॉल के बकाया बिजली बिल का भुगतान करवाने, बिरसानगर को समेकित कॉलोनी के रूप में विकासित करने की योजना, नदी किनारे का सौंदर्यीकरण और छठ घाट का निर्माण, विभिन्न सामाजिक संगठनों के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण करना, स्वच्छता आदि योजनाएं शामिल है. वहीं विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने विधायक को आश्वसत किया कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन शीघ्र कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-international-conference-on-global-health-challenges-organized-by-arka-jain-university-and-san-pedro-college-philippines/">जमशेदपुर

: अरका जैन विश्वविद्यालय और सैन पेड्रो कॉलेज फिलीपींस का ग्लोबल हेल्थ चैलेंजेज विषयक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

पानी की समस्या को लकर शनिवार को होगी बैठक

बैठक में मोहरदा पेयजल परियोजना की स्थिति की समीक्षा भी की गयी. सरयू राय ने मोहरदा जलापूर्ति योजना फेज 2 को शीघ्र क्रियान्वित करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही जमशेदपुर अक्षेस के अंतर्गत टेल्को-बिरसानगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर 6 मई जेएनएसी और टाटा स्टील यूटिलिटीज एण्ड इंफस्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्ववर्ती जुस्को) के साथ बैठक होना तय हुआ. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp