Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विधायक ने महिला समूह के बीच किया चूजा का वितरण

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पोटका प्रखंड के हेंसलबील पंचायत अंतर्गत बड़ा सिगदी गांव में सोमवार को जेएसएलपीएस के जोहार परियोजना के तहत उत्पादक (महिला) समूह के बीच चुजा का वितरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे. यहां बड़ा सिगदी आजीविका उत्पादक समूह के 14 सदस्यों के बीच प्रति सदस्य 40 चुजा का वितरण किया गया. मौके पर संजीव सरदार ने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं को आर्थिक रुप से सुदृढ़ करने के लिए लगातार प्रयासरत है. जिसके तहत महिला समूह को विभिन्न प्रकार के ऋण समेत उत्पादक समूह के बीच जोहार परियोजना के तहत चुजा का वितरण किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-polytechnic-college-family-honored-meritorious-students/">बहरागोड़ा

: पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिवार ने किया मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित

कल्याण विभाग से ले सकते हैं योजनाओं का लाभ 

विधायक ने कहा कि यह चुजा अंडे का उत्पादन करेगा, जिसका लाभ लाभुकों को मिलेगा. उन्होंने सभी से अपील की कि वे चुजा का सही से देखभाल करें. इसके लिए मनरेगा के तहत शेड का भी निर्माण किया जाएगा. वह आवेदन कर शेड का लाभ ले सकते है. कल्याण विभाग से बकरी पालन, सुकर पालन आदि योजना संचालित किया जाता है. इसका लाभ लेने के लिये पशुपालन विभाग से आवेदन कर सकते है. इस अवसर पर मुख्य रूप एफटीसी निखिल महतो, सरिता सोरेन, अरसू टुडू, अंजना भकत, विजया कुमारी सरदार, नियति कैवर्त, अरसू सरदार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही