Search

 
 
 

जमशेदपुर :  विधायक ने जुगसलाई नगर परिषद में बैठक कर की बिजली, पानी आपूर्ति की समीक्षा

 
Jamshedpur : जुगसलाई में विधायक मंगल कालिंदी ने बुधवार को बिजली पानी की समस्या को लेकर बैठक की.  बैठक में नगर परिषद के सिटी मैनेजर के अलावा बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता और एसडीओ भी मौजूद थे. बिजली विभाग के अधिकारियों को विधायक ने इस्लाम नगर और महतो पाड़ा रोड में 200 केवीए के ट्रांसफार्मर की रिकंडीशनिंग करने, हिल व्यू रोड में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर व केबल लगाने, गौरी शंकर रोड स्थित संकटमोचन मंदिर में 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने और नया बाजार राम टेकरी रोड में 1 किलोमीटर तक हाईटेंशन तार को बदलने का निर्देश दिया. रफीगंज मोहल्ले में पानी की समस्या हल करने का निर्देश जुगसलाई नगर परिषद के सिटी मैनेजर को दिया गया. इस बैठक में झामुमो के नगर परिषद अध्यक्ष शमशाद, सचिव मुकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष जमील, सामू, अब्दुल कादिर, आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tribal-oraon-samaj-sangh-decided-to-celebrate-foundation-day-on-30th-june/">चाईबासा

: आदिवासी उरांव समाज संघ ने 30 जून को स्थापना दिवस मनाने का लिया निर्णय

महतोपाड़ा रोड पर विधायक हुए सम्मानित

बैठक के बाद विधायक महतोपाड़ा रोड पहुंचे. यहां मिहिर महतो के घर से बैकुंठ धाम मंदिर तक पानी की समस्या थी. विधायक ने पानी की समस्या हल करा दी है. इसके बाद विधायक के पहुंचने पर यहां उनका स्वागत किया गया और लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-there-are-many-discrepancies-in-the-wage-revision-of-sail-employees-dk-pandey/">किरीबुरु

:  सेल कर्मियों के वेज रिवीजन  में अनेक विसंगतियां है : डीके पांडेय
  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही