Search

 
 
 

जमशेदपुर : नूतनडीह में बिजली विभाग के अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ विधायक ने की बैठक

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के नूतनडीह में शुक्रवार को विधायक मंगल कालिंदी ने विद्युत समस्याओं को लेकर विभाग के अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की. बैठक नूतनडीह विकास भवन में हुई. इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विद्युत समस्याओं से विधायक को अवगत कराया. समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने मौके पर मौजूद बिजली विभाग के एसडीओ आरबी महतो, जेई मीनाक्षी, टेक्निकल आशीष प्रकाश सिंह को संबंधित समस्याओं का जल्द निराकरण करने का निर्देश दिया. जिसमें जर्जर तार एवं पोल बदलने, नया बिजली का केबल लगाने के लिए सर्वे करना शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-mla-got-the-carriage-colony-cleaned-near-the-hari-mandir-the-garbage-accumulated-over-the-years/">जमशेदपुर

: विधायक ने साफ करवाया कैरेज कॉलोनी हरि मंदिर के समीप वर्षों से जमा कचरा

बिजली बिल भुगतान के लिए कैंप लगाने का निर्देश

बैठक के दौरान विधायक ने बिजली बिल भुगतान से जुड़ी ग्रमीणों की समस्याओं के हल के लिए प्रत्येक महीने गांव में कैंप लगाने का निर्देश दिया. इस दौरान प्रत्येक महीने की 18 तारीख को बिजली बिल भुगतान कैंप लगाने के लिए कहा. जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या ना हो. बैठक के बाद ग्रामीणों ने डेढ़ किलोमीटर सड़क निर्माण को लेकर एक ज्ञापन विधायक को सौंपा. विधायक ने ग्रामीमों को आश्वस्त किया कि जल्द सड़क का प्राकल्लन तैयार कर इसका निर्माण कराया जाएगा. बैठक में ग्राम प्रधान परीक्षित मुर्मू,  उदय मुर्मू, सोनाराम लोहार, सागेन मुर्मू, रजत प्रसाद, अमन, संजय टूडू, जगन्नाथ उपाध्याय,आकाश झा, सिताराम बाउरी, अजय ठाकुर एवं स्थानीय उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-representatives-of-16-regions-met-and-demanded-to-hold-elections-for-vishwakarma-samaj/">जमशेदपुर

: 16 क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने बैठक कर विश्वकर्मा समाज का चुनाव कराने की मांग की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही