Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में पेयजल की समस्या हल करने के लिए विधायक ने अधिकारियों के साथ की बैठक

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को विधायक मंगल कालिंदी ने प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान कई क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति नहीं होने पर उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों से फॉल्ट ठीक कराकर जलापूर्ति शुरु करने का निर्देश दिया. विधायक ने डब्ल्यूटीपी/इंटकवेल में लगे ट्रांसफॉर्मर के अलावे एक ट्रांसफॉर्मर स्टैंडबाई में रखने की बात कही. जिससे खराबी आने पर उसे जल्द ठीक किया जा सके. बैठक में अधिकारियों ने विधायक को आशवस्त किया कि जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-temperature-44-degree-and-examination-center-made-in-remote-village-life-in-danger/">जमशेदपुर

: तापमान 44 डिग्री और सुदूर गांव में बना दिया गया परीक्षा केंद्र, जान खतरे में

इन क्षेत्रों में जलापूर्ति हुई है प्रभावित

गौशाला नाला रोड, नया बाजार, चौक बाजार धर्मशाला रोड, बीडी गार्डन स्कूल रोड, इस्लाम नगर, मेराज मस्जिद, शिव टेम्पल लाइन, स्टेशन रोड, गरीब नवाज कॉलोनी शामिल है. साथ ही आरपी पटेल हाई स्कूल परिसर में स्थित पानी टंकी का रिसाव ठीक करने का निर्देश दिया. साथ ही इस संबंध में सात दिन के अंदर नगर परिषद की ओर से प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए कहा. इसी तरह फिल्टर प्लांट के फिल्टर बेड में खराब सामानों को बदलने का निर्देश दिया. बैठक में जमील बाबा, शामू मल्लिक, मुकेश शर्मा, मोहम्मद शमशाद, रंजन पांडे, अब्दुल कादिर आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-leader-commits-suicide-by-hanging-in-family-dispute/">जमशेदपुर

: पारिवारिक विवाद में भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही