Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी घोड़ाबांधा पंचायत के कम्पूटा बस्ती में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन शुक्रवार को विधायक मंगल कालिंदी ने किया. उक्त मुहल्ले में पुराना ट्रांसफार्मर होने की वजह से काफी दिनों से लोग बिजली कट की समस्या से परेशान थे. सूचना मिलने पर विधायक संज्ञान में लेकर तीन दिनों के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगवाया. विधायक ने कहा कि 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लग जाने से यहां के लोगों की बिजली की समस्या दूर हो जाएगी. कहा कि आज जुगसलाई विधानसभा के सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है और लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का भी समाधान हो रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-writer-sunil-kumar-de-received-the-netaji-subhash-chandra-bose-peace-prize/">जमशेदपुर
: साहित्यकार सुनील कुमार दे को मिला नेताजी सुभाषचंद्र बोस शांति पुरस्कार
: टाटा स्टील कंपनी परिसर में ठेकाकर्मी की मौत [wpse_comments_template]
: साहित्यकार सुनील कुमार दे को मिला नेताजी सुभाषचंद्र बोस शांति पुरस्कार
मौके पर ये लोग थे मौजूद
विधायक ने लोगों से कहा कि जहां भी ट्रांसफार्मर की जरूरत होगी स्थानीय जनता सीधे उनसे संपर्क करें या मेरे कार्यालय में संपर्क करे. जरूरत के मुताबिक ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाएगा. मौके पर मुख्य रूप से गुंजन कर्मकार, विश्वनाथ कर्मकार, जयराम महतो,राजत प्रसाद, विक्रम सिंह,बिनीत जयसवाल, संजय दास, सुनील गोराई, लाल कर्मकर, सुनील कर्मकर, बोम कर्मकर, अजीत कर्मकार, मिथु बोस, कैसाब बनर्जी, तरुण देय, मोनू, तुषार देय, नीलेश, देबजानी रॉय, सुशीन रॉय मिथिलेश घोष आदि स्थानीय लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-contract-worker-dies-in-tata-steel-company-premises/">जमशेदपुर: टाटा स्टील कंपनी परिसर में ठेकाकर्मी की मौत [wpse_comments_template]
Leave a Comment