Search

 
 
 

जमशेदपुर : 3.10 करोड़ की लागत से बनने वाली मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का विधायक ने किया शिलान्यास

 
Jamshedpur (Sunil pandey) : बोड़ाम प्रखंड के रिमडाडीह से सोमाडीह कोइरा थोलकोडीह पहाड़ी टोला तक 3 करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से 9 किलोमीटर पथ सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा. उक्त सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया जाएगा. शनिवार को उक्त पथ का शिलान्यास जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने किया. ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क कई वर्षों से जर्जर स्थिति में थी. निर्माण होने से ग्रामीणों को अब आवागमन में काफी सहुलियत होगी. वहीं दूसरी और विधायक मंगल कालिंदी ने विधायक मद से पटमदा प्रखंड अंतर्गत बिदरा पंचायत के पटमदा मेन रोड से बड़ा तालाब तक निर्मित लगभग 800 फीट पीसीसी पथ का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pandit-deendayal-had-given-the-mantra-of-nit-nutan-chir-puratan-saryu-rai/">जमशेदपुर

: पंडित दीनदयाल ने नित नूतन चिर पुरातन का मंत्र दिया था- सरयू राय

हेमंत सरकार ने तेज गति से हो रहा विकास

मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि हेमंत सरकार में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में तेज गति से हो रहा विकास कार्य साथ ही राज्य में भी विकास की गति में तेजी आई है. विधायक ने और कहा कि आज जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के उन इलाकों में भी विकास कार्य हो रहे हैं जहां पहले कोई जनप्रतिनिधि झांकने तक नहीं जाते थे. मौके पर जामिनी प्रमाणिक, तिलोपमा कालिंदी, सनत महतो, श्यामापदों महतो, हिमांशु महतो, दीपक रंजीत,काजोल सिंह आदि झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-in-burmamines/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही