Search

 
 
 

Jamshedpur : विधायक मगंल ने निजी खर्च से करायी नूतनडीह प्रावि के चापानल की मरम्मत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : करीब दो साल से खराब पड़े बोड़ाम प्रखंड के नूतनडीह प्राथमिक विद्यालय के चापानल की मरम्मत मंगलवार को विधायक मंगल कालिंदी ने करायी. चापानल खराब रहने से स्कूल के छात्रों के अलावे समीप रहने वाले ग्रामीणों को पेयजल की काफी दिक्कत होती थी. इसकी जानकारी ग्रामीणों ने विधायक मगंल कालिंदी को दी. जिसके बाद विधायक ने निजी खर्च से इसकी मरम्मत कराई. इस संबंध में झामुमो नेता सुभाष कर्मकार ने बताया कि चापानल का 2 पाइप और 2 रॉड खराब हो चुका था. जिसके कारण उससे पानी नहीं निकल रहा था. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-inchada-village-resident-lit-lamp-to-pay-tribute-to-kolkatas-doctor/">Jadugoda

: इंचडा गांव की महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर दी कोलकाता के डॉक्टर को श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही