Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विधायक मंगल ने सदन में डिमना डैम में गेस्ट हाउस बनाने की मांग की

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने सदन के शून्यकाल में कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बोड़ाम अंचल में डिमना लेक अवस्थित है. इस क्षेत्र में झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल के भी काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं. डैम में चिन्हित स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय के नहीं होने के कारण पर्यटकों को काफी असुविधा होती है. खासकर महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें : अडाणी">https://lagatar.in/congress-protest-in-blocks-on-march-6-regarding-adani-case-raj-bhavan-march-on-march-13/">अडाणी

मामले को लेकर 6 मार्च को प्रखंडों में कांग्रेस का धरना, 13 को राजभवन मार्च
पर्यटक उक्त क्षेत्र में रुक कर आनंद लेना चाहते हैं, परंतु वहां गेस्ट हाउस नहीं है. यदि उक्त क्षेत्र को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकासित किया जाए तो बहुत हद तक क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है. विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से लोकहित एवं जनहित में डिमना डैम में पर्यटकों के लिए पिकनिक स्पॉट पर शौचालय एवं ठहरने के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण कराने की मांग सरकार से की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही