Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बोड़ाम में दिव्यांगों की समस्याओं से अवगत हुए विधायक मंगल कालिंदी

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  बोड़ाम प्रखंड के डाक बंगला में शुक्रवार को दिव्यांगजनों के साथ विधायक मंगल कालिंदी ने बैठक की. इस दौरान दिव्यांग व्यक्तियों ने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया. साथ ही उसके समाधान की मांग की. विधायक को सौंपे मांग पत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना बिरसा आवास, अंतोदय कार्ड, मनरेगा में सभी को जॉब कार्ड उपलब्ध कराना, केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) उपलब्ध कराना, बैटरी वाला ट्राईसाईकिल, सभी को प्रतिमाह 3000 रुपया दिलाना, शौचालय का निर्माण, व्हीलचेयर उपलब्ध करवाना, ब्याज मुक्त ऋण तथा 50% की छूट समेत अन्य मांगे शामिल है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-citu-came-in-support-of-states-contractual-paramedical-staff-celebrated-statewide-solidarity-day/">जमशेदपुर

: राज्य के अनुबंधित पारामेडिकल कर्मचारियों के समर्थन में आया सीटू, मनाया राज्यव्यापी एकजुटता दिवस

बीडीओ को समस्याओं के समाधान का दिया निर्देश

दिव्यांगजनों के साथ बैठक के बाद विधायक मंगल कालिंदी ने बोड़ाम के प्रखंड विकास पदाधिकारी से फोन पर बात की. इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल करने का निर्देश. विधायक ने बताया कि क्षेत्र के दिव्यांगों की समस्याओं के समाधान के लिए 11 मार्च को प्रखंड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक होगी. जरूरत पड़ी तो उनकी समस्याओं को विधानसभा में उठाया जाएगा. मौके पर मौके पर प्रखंड प्रतिनिधि छोटू लाल हांसदा, 20 सूत्री सदस्य काजल सिंह, उपाध्यक्ष विनय मंडल, हिमांशु महतो, बहादुर सहीस, खगेन महतो, शिव शंकर महतो, शंभूनाथ सिंह, शंकर प्रमाणिक आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meeting-of-labor-and-employment-officers-with-office-bearers-of-singhbhum-chamber-new-rules-and-regulations-discussed/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चैम्बर के पदाधिकारियों के साथ श्रम एवं नियोजन अधिकारियों की हुई बैठक, नये नियमों एवं नियमावली की हुई चर्चा  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही