Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विधायक मंगल कालिंदी ने निजी खर्च पर 9 लड़कियों का कॉलेज में कराया दाखिला

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की नौ बच्चियों का विधायक मंगल कालिंदी ने अपने निजी खर्च पर कॉलेज में दाखिला करवाया. जिसमें पूर्वी घोड़ाबंधा पंचायत की चार, हुरलुग् पंचायत के गुरुरबासा की तीन और मनपीटा गांव की दो लड़कियां शामिल हैं. सभी का दाखिला टिनप्लेट यूनियन महिला इटर महाविद्यालय में कराया गया. जिसमें सरस्वती महतो, लक्ष्मीरानी महतो, अष्टमी महतो, कविता महतो, प्रीति गगराई, पायल सोरेन, शिबानी लोहार,चंदा समात और अष्टमी महतो शामिल हैं. नामांकन के दौरान विधायक मंगल कालिंदी भी कॉलेज में मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-captured-the-yoga-championship/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम ने योगा चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा

अब तक 17 का कराया नामांकन

विधायक ने कहा कि अब तक 17 लड़कियों का दाखिला वे अपने निजी खर्च से करवा चुके हैं. लड़कियां यदि पढ़ेंगी तो वे अपना समुचित विकास करने में सक्षम रहेंगी. जो भी बच्चा पढ़ना चाहता हैं जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है वह मुझसे संपर्क करें मैं हर संभव सहायता करूंगा क्योंकि शिक्षा सभी के भविष्य के लिए एक अहम भूमिका निभाती है.मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के रजत प्रसाद, सुनील गोराई और यूनियन के कमिटी मेंबर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-teachers-and-employees-attracted-the-attention-of-the-government-by-wearing-black-badges/">जमशेदपुर

: शिक्षक व कर्मचारी ने काला बिल्ला लगाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही