Search

 
 
 

जमशेदपुर : पांच बच्चियों का एबीएम कॉलेज में विधायक मंगल कालिंदी ने कराया दाखिला

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बच्चियों का शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला कराकर शिक्षा की मुहिम चला रहे जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने गुरुवार को पुनः पांच बच्चियों का अपने नीजी खर्च से एबीएम कॉलेज दाखिला कराया. जिसमें घोड़ाबांधा की तीन बच्चियां क्रमशः रितु कुमारी, काजल महतो, संगीता महतो और मनपीटा क्षेत्र की दो बच्चियां रानी सोरेन और लक्समी सोरेन शामिल है. दाखिला होने पर बच्चियों और उनके परिजनों ने विधायक का आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meri-mati-mera-desh-organized-at-netaji-subhash-university-family-members-of-martyr-kishan-dubey-honored/">जमशेदपुर

: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में “मेरी माटी, मेरा देश” आयोजित, शहीद किशन दुबे के परिजनों को किया गया सम्मानित

अब तक 27 का करा चुके हैं नामांकन

विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि आर्थिक रूप से वैसे कमजोर बच्चे जो पढ़ना चाहते हैं वह उनसे संपर्क करें. वे उनकी हर संभव सहायता करेंगे. विधायक ने और कहा कि मेरी सोच है कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के सभी बच्चों को शिक्षा प्राप्त हो. ताकि भविष्य में वह जुगसलाई विधानसभा और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष करीम सिटी में 5 बच्चों का दाखिला करवाया था. अब तक 27 बच्चों का दाखिला करवा चुके हैं. उन्होंने कहा कि और आगे भी यह मुहिम जारी रहेगी.मौके पर एबीएम कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ वीके पीयूष,पप्पू यादव, जयराम महतो, रजत प्रसाद, बादल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-residents-have-high-hopes-from-the-new-deputy-commissioner-pappu/">जमशेदपुर

: नए उपायुक्त से जिलेवासियों को बहुत उम्मीदें : पप्पू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही