Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को पूर्वी घोड़ाबांधा पंचायत की रहने वाली शांति गोराई, पार्वती गोराई, अनीता राय और नमिता मुंडा का नामांकन अपने निजी खर्च से इंटर कॉलेज में करवाया. चारों बच्चियां एकल अभिभावक वाली हैं. सभी के पिता का निधन हो चुका हैं. सभी बच्चियां टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में पढ़ेंगी. नामांकन कराए जाने से जहां बच्चियां खुश हैं. वहीं उनके परिजनों ने विधायक का आभार प्रकाट किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-potka-vis-candidate-veer-singh-devgam-joined-jdu-made-district-general-secretary/">जमशेदपुर
: जदयू में शामिल हुए पोटका विस के पूर्व प्रत्याशी वीर सिंह देवगम, बनाए गए जिला महासचिव मौके पर विधायक ने बताया कि पूर्वी घोड़ाबांधा क्षेत्र की बच्चियो का आज एडमिशन करवाया है ताकि वाह अपना भविष्य बना सकें और अपने परिजनों और जुगसलाई विधानसभा का नाम रोशन कर सकें. विधायक ने कहा कि जुगसलाई के लोगों की सेवा करने के लिए ही वे विधायक बनें हैं. आगे भी किसी भी बच्चे बच्चियो को पढ़ाई करने की इच्छा हो लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक ना हो तो उनसे संपर्क कर सकते है.वह हर संभव उनकी सहायता करेंगे. मौके पर झामुमो के युवा नेता रजत प्रसाद भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-action-taken-against-those-selling-gutkha-in-shops-near-schools-huge-amount-of-gutkha-recovered-fined/">जमशेदपुर
: स्कूलों के समीप दुकानों में गुटखा बेचने वालों पर हुई कार्रवाई, भारी मात्रा में गुटखा बरामद, जुर्माना [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : विधायक मंगल कालिंदी ने चार बच्चियों का निजी खर्च पर इंटर कॉलेज में करवाया नामांकन
Leave a Comment