Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसूडीह गंधक रोड में विधायक मंगल कालिंदी ने किया 100 केवी के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विद्यासागर पल्ली, गंधक रोड,परसुडीह में सौ केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन मंगलवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने किया. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं. गंधक रोड में एक साल से बिजली की समस्या से स्थानीय लोग परेशान थे. जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों के माध्यम से मुझे मिली.|समस्या को देखते हुए तत्काल पांच दिनों के अंदर ही नया 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया और उसका उद्घाटन किया. इससे पहले स्थानीय लोगों द्वारा विधायक का स्वागत किया गया और उनका आभार भी प्रकट किया गया. मौके पर जिला पार्षद पूर्णिमा मलिक, सोनाली मलिक, मानिक मलिक, तरूण पाल, पंचायत समिति सदस्य सपना बेरा, राणा सरकार, सुकुमार सिन्हा, अमर नन्दी, कल्याणी मजूमदार आदि स्थानीय लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-notification-issued-for-the-election-of-east-singhbhum-district-marwari-conference-nomination-papers-will-be-received-from-18/">जमशेदपुर

: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 18 से मिलेगा नामांकन पत्र
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही