Search

 
 
 

जमशेदपुर : बड़ाबांकी में विधायक मंगल कालिंदी ने जन संपर्क कार्यालय का किया उद्घाटन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता की सहुलियत के लिए विधायक मंगल कालिंदी ने रविवार राष्ट्रीय उच्च पथ 33 से सटे बड़ाबांकी में अपना जन संपर्क कार्यालय खोला. उक्त कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यरत रहेगा. जहां लोग अपनी समस्याएं लेकर आएंगे तथा उनका समाधान किया जाएगा. मौके पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जन संपर्क कार्यालय खुल जाने से स्थानीय लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा. ग्रामीण अपनी समस्या कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं. जिसका निदान उनकी प्राथमिकता होगी एवं हर शनिवार को वह खुद यहां पर उपस्थित रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-liquor-shopkeepers-charging-more-money-than-mrp-assistant-excise-commissioner-assuring-action-on-receipt-of-complaint/">जमशेदपुर

: एमआरपी से अधिक पैसे वसूल रहे शराब दुकानदार, सहायक उत्पाद आयुक्त शिकायत मिलने पर कार्रवाई का दिला रहे भरोसा

उद्घाटन के मौके पर ये लोग थे मौजूद

मौके पर पंचायत अध्यक्ष निरान्नद सिंह, सचेतक आप्त सचिव रायमूल बांडरा, बबलू महतो, विकास स्वर्णकार, रूश धीवर, परेश सिंह, मलिन चंद्र मुर्मू, सनातन मार्डी, सिलपहाड़ी ग्राम प्रधान दशरथ टूडू, कृष्णा लोहार,  मोतीलाल लोहार, सोमनाथ पाडेया, ईशान चंद्र महतो, सिद्धू महतो, चिका सिंह, गणेश चंद्र हासदा, विजय महतो, बलदेव दास, बादल दास, सिताराम बाउरी, राजाराम मुर्मू, अमितोश महतो, सुरेश महतो, दयाल महतो, रेले मुर्मू, संजित कर्मकार, निताई गौड़, बुद्धेशवर महतो, बुका हो, संजय महतो, कृष्णा महतो, ज्वाहर लाल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshedpur-fc-appoints-eddie-boothroyd-as-head-coach/">जमशेदपुर

: जमशेदपुर एफसी ने एडी बूथरॉयड को मुख्य कोच किया नियुक्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही