Search

 
 
 

Jamshedpur : आमझोर में विधायक मंगल कालिंदी निजी खर्च से करवा रहे शिव मंदिर का निर्माण

 
  • नौ मौजा के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत बोड़ाम प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत के आमझोर गांव में विधायक मंगल कालिंदी निजी खर्च (वेतन के रुपये) से शिव मंदिर का निर्माण करवा रहे हैं. बुधवार को दौरे के क्रम में निर्माणाधीन शिव मंदिर का निरीक्षण करने विधायक आमझोर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से आवश्यक चर्चा की. विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि आमझोर शिव मंदिर के 9 मौजा के ग्रामीण तीन पीढ़ी से यहां भगवान शिव की पूजा करते आ रहे हैं. लेकिन मंदिर का निर्माण कर नहीं पा रहे थे. जिससे उनका वर्षों का सपना अधूरा था. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-be-tribal-society-youth-mahasabha-supported-the-bandh/">Chaibasa

: आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने किया बंद का समर्थन
पिछले वर्ष ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में एक बैठक की थी. जिसमें विधायक को आमंत्रित किया गया था. बैठक में शामिल होने के पश्चात नौ मौजा के ग्रामीणों ने हमसे शिव मंदिर निर्माण करवा देने की मांग की थी. उन्होंने नौ मौजा के ग्रामीणों की आस्था को देखते हुए अपने वेतन के रुपये से मंदिर निर्माण करवा देने का आश्वासन दिया था. जिसका कार्य प्रगति पर है और लगभग अस्सी प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द मंदिर निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा. मंदिर का निर्माण हो जाने से नौ मौजा के लोगों का सपना साकार हो जाएगा. मौके पर झामुमो नेता काजल सिंह समेत अन्य कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-arjun-munda-becomes-the-chief-patron-of-ravana-dahan-committee-in-govindpur/">Jamshedpur

: अर्जुन मुंडा बने गोविंदपुर में रावण दहन समिति मुख्य संरक्षक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही