Search

 
 
 

जमशेदपुर : विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में मंगल कालिंदी ने सुनी लोगों की समस्याएं

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत कैरेज कॉलोनी स्थित संतोषी मंदिर के प्रांगण में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए। इस दौरान वहां आए लोगों की समस्याओं से विधायक अवगत हुए। कुछ समस्याओं का मंगल कालिंदी ने मौके पर ही समाधान किया और कुछ समस्याओं का समाधान का लोगों को आश्वासन दिया. मौके पर ही शिव मंदिर प्रांगण में पेवर्स ब्लॉक बिछाकर सुंदरीकरण, हरिकीर्तन स्थान पर पेवर्स ब्लॉक निर्माण और एक नाली के निर्माण की घोषणा की। उक्त कार्य विधायक निधि से कराए जाएंगे. मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा फूल माला पहना कर विधायक का स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kanhaiya-singh-murder-case-could-not-be-revealed-even-after-72-hours-ultimatum-of-former-cm-madhu-koda-ended/">आदित्यपुर

: 72 घंटे बाद भी नहीं हो सका कन्हैया सिंह हत्याकांड का खुलासा, पूर्व सीएम मधु कोड़ा का अल्टीमेटम समाप्त

क्षेत्र का जल्द होगा कायाकल्प - विधायक

कार्यक्रम में विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर काफी गंभीर हैं. इस संबंध में विगत दिनों उन्होंने जेएनएसी के स्पेशल ऑफिसर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास संबंधित कार्यों की सूची सौंपी है. जल्द ही यहां पर दर्जनों सड़कों का निर्माण, मंडप भवन का निर्माण, हाई मास्क लाइट, तीन चापाकल आदि विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा. विधायक निधि से भी इस क्षेत्र में और विकास कार्य करवाए जाएंगे. मौके पर वरिष्ठ नेता देबजीत मुखर्जी, कांग्रेस नेता महेद्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, बादल दास, राजू मुखी, बलदेव दास, भोला पाण्डेय, रंजीत मुखी, दीदी बुची मुखी, रामा, मोहम्मद मुस्लिम, कारू शर्मा, मोहम्मद सद्दाम, लोकनाथ बेहरा, मोहम्मद रियाज, सोनू शर्मा, शिव शर्मा, सरिता देवी, रमेश शाह, दुर्गा मुखी, संजय करवा, अशीम दास एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही