Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विधायक मंगल कालिंदी पहुचे खाटू धाम, बाबा श्याम के दरबार में टेका मत्था

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  जुगसलाई के विधायक सह सत्तागुरु दल के सचेतक मंगल कालिंदी इन दिनों राजस्थान दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कई धार्मिक स्थलों की यात्रा की. अजमेर शरीफ पहुंचकर वहां चादरपोशी की. उसके बाद राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम श्याम मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा बाबा खाटू के धोक लगाया. मंदिर में विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर झारखंड राज्य में अमन-चैन व क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की. विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि खाटू धाम असीम आस्था का केन्द्र हैं. जन-जन के हदृय में बसे श्याब बाबा का अपना एक पौराणिक इतिहास है. उन्होंने कहा राजस्थान के सीकर में मौजूद खाटू श्याम का मंदिर भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-sunday-the-court-of-rani-sati-dadi-will-be-decorated-banna-gupta-will-attend-the-bhutnath-temple/">जमशेदपुर

: रविवार को भुतनाथ मंदिर सजेगा राणी सती दादी का दरबार, बन्ना गुप्ता होगें शामिल

कलियुग में कृष्ण के अवतार माने जाते हैं खाटू श्याम

हिंदू मान्यताओं के अनुसार खाटू श्याम को कलियुग में श्री कृष्ण का अवतार माना जाता है. सीकर जिले स्थित खाटू गांव में बने खाटू श्याम मंदिर की वर्षों पुरानी प्रसिद्धि है. ऐसा कहा जाता है श्याम बाबा से भक्त जो भी मांगता है वो उन्हें लाखों करोड़ों बार देते हैं. यही वजह है खाटू श्याम को लखदातार के नाम से जाना जाता है. खाटू श्यान ने युद्ध कला अपनी मां तथा श्री कृष्ण से सीखी है. नव दुर्गा की घोर तपस्या के दौरान उन्हें प्रसन्न कर तीन बाणधारी के नाम से प्रसिद्ध हुए. अग्निदेव प्रसन्न होकर उन्हें धनुष प्रदान किया,जिससे उन्हें तीनों लोकों में विजयी बनाने का लाभ मिला. उन्होंने बताया खाटूश्याम मंदिर में पूजा अर्चना कर झारखंड राज्य के  3.5 करोड़ो जनता के लिए अमन चयन व सुख-समृद्धि की कामना की. उनके साथ मीडिया प्रभारी सरबजोत भाटिया भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-made-aware-of-blood-donation-to-girl-students-in-graduate-college/">जमशेदपुर

: ग्रेजुएट कॉलेज में छात्राओं को रक्तदान के प्रति किया जागरूक
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही