Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शहीद भगत सिंह के पुश्तैनी गांव पहुंचे विधायक मंगल कालिंदी, समाधि स्थल पर पहुंचकर किया नमन

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी शहीदे आजम भगत सिंह के पुश्तैनी गांव खटकड़ कलां पहुंचे. जहां उन्होंने उनके पुश्तैनी घर का दौरा किया और वहां के सरपंच से मुलाकात कर शहीदे आजम भगत सिंह के बारे में और उनके पूर्वजों के बारे में जानकारी हासिल की. इस दौरान विधायक गांव खटकड़ कलां भी गए. वहां भगत सिंह म्यूजियम में पहुंच कर उनकी विशाल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. विधायक झारखंड विधानसभा की निवेदन समिति की अध्ययन यात्रा के दौरान वहां गए. वहीं दूसरी ओर फिरोजपुर स्थित हुसैनीवाला में शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के समाधि स्थल भी पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vhp-leader-bhola-lohar-gets-parole-to-attend-mothers-funeral/">जमशेदपुर

: मां की अंत्येष्ठि में शामिल होने के लिए विहिप नेता भोला लोहार को मिली पेरोल

शहीद की समाधि पर पहुंचना गौरव की बात

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/mangal-kalind-11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विधायक ने बताया कि वहां के स्थानीय सरपंच से मुलाकात करने के पश्चात जानकारी मिली की खटकड़ कलां में रहने वाले शहीद भगत सिंह के परदादा फतेह सिंह ने 1885 में यहां घर का निर्माण किया था. भगत सिंह जी अपने दादा अर्जुन सिंह के साथ बचपन में छुट्टियों में पैतृक गांव खटकड़ कलां आया करते थे. विधायक ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह के पुश्तैनी घर और उनकी समाधि स्थल पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करना मेरे लिए काफी सौभाग्य की बात है. निवेदन समिति की अध्ययन यात्रा के दौरान उनके साथ बरही के विधायक और निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला यादव, निवेदन समिति के अधिकारी और उनके मीडिया प्रभारी सरबजोत भाटिया भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशदपुर">https://lagatar.in/jamshadpur-angry-relatives-created-ruckus-over-patients-death-in-mgm-hospital/">जमशदपुर

: एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत पर गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा   
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही