Search

जमशेदपुर : विधायक मंगल कालिंदी ने मकदुमपुर और गरुड़बासा का दौरा किया, समस्याओं से हुए अवगत

Jamshedpur ( Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के गरुड़बासा एवं परसूडीह मकदुमपुर का मंगलवार को विधायक मंगल कालिंदी ने दौरा किया. वहां के स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. गरूड़बासा के स्थानीय लोगों ने दो सड़क और एक नाली के निर्माण की बात विधायक के समक्ष रखी. विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि इसी हफ्ते इसका निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा. तत्काल उनकी समस्याओं का समाधान होता देख वहां के स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार प्रकट किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-maa-mangala-worshiped-with-devotion-kalash-yatra-taken-out/">आदित्यपुर

: श्रद्धा पूर्वक पूजी गई मां मंगला, निकाली गई कलश यात्रा

मकदुमपुर की जन समस्याएं जल्द होंगी हल

दूसरी ओर विधायक ने परसुडीह क्षेत्र के मखदुमपुर का भी दौरा किया और वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. वहां के स्थानीय लोगों को विधायक ने जल्द जन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. साथ ही कहा कि लोगों की इच्छा के अनुरूप क्षेत्र का विकास किया जा रहा है. मौके पर मुनौवर हुसैन, मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह, सुनील कर्मकार, रमेश लोगर, बिद्युत सेन गुप्ता, सरोज, अनूप, पप्पू, पंकज शर्मा, शीतल कुमारी, भरत चौधरी, सुजीत कुमार आदि स्थानीय लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sunderkand-lesson-will-be-organized-on-hanuman-jayanti-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में हनुमान जयंती पर होगा सुंदरकांड पाठ का आयोजन 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp