Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आंदोलनरत सहियाओं की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे विधायक मंगल कालिंदी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : पटमदा-बोड़ाम प्रखंड की आंदोलनरत स्वास्थ्य सहियाओं से मिलने सोमवार को जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी पटमदा के माचा स्थित सीएचसी पंहुचे. उन्होंने सीएचसी परिसर में धरने पर बैठी स्वास्थ्य सहियाओं से उनकी मांगों की जानकारी ली और समाधान करने का आश्वासन दिया. विधायक ने सहियाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांग को पूरा किया है और हमें पूर्ण विश्वास है कि सहिया दीदियों की मांगें भी मुख्यमंत्री अवश्य ही पूरा करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-did-surprise-inspection-of-residential-school-in-patmada-reprimanded-after-seeing-disorder/">जमशेदपुर

: पटमदा में आवासीय विद्यालय का विधायक ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्था देख लगाई फटकार

आजसू-बीजेपी सरकार को कोसा

उन्होंने कहा कि राज्य में आजसू बीजेपी गठबंधन सरकार करीब 17 साल तक सत्ता में रहा लेकिन कुछ काम नहीं किया. राज्य में हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनते ही पारा शिक्षक व आंगनबाड़ी सेविकाओं की मांगें पूरी कर दीं है और सहियाओं की मांगें भी पूरी करेंगे. उन्होंने कहा कि सहियाओं की मांगें पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलेंगे. इस दौरान सहियाओं ने मुख्यमंत्री के नाम विधायक को एक मांगपत्र सौपा. इसके पहले सहियाओं ने सहिया एकता जिंदाबाद, विधायक मंगल कालिंदी जिंदाबाद का नारा लगाया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, सुभाष कर्मकार, जितुलाल मुर्मू, जामिनि प्रमाणिक, दयाल महतो, महेंद्र महतो आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-academic-lecture-of-chemistry-department-organized-at-lbsm-college/">जमशेदपुर

: एलबीएसएम कॉलेज में रसायन विज्ञान विभाग का एकेडमिक लेक्चर आयोजित  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही