Search

 
 
 

जमशेदपुर : डोमिसाइल आंदोलन में शहीद हुए संतोष कुंकल को विधायक मंगल ने दी श्रद्धांजलि

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : शहीद संतोष कुंकल स्मारक समिति की ओर से सोमवार को दक्षिण गदड़ा पंचायत अंतर्गत जसकनडीह शोमा मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह जुगसलाई के विधायक मंगल कालिन्दी मौजूद थे. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा की झारखण्ड डोमिसाइल आंदोलन में शहीद हुए शहीद संतोष कुंकल का बलिदान कभी भुला नही जा सकता. उनकी याद में समिति की ओर से फुटबॉल प्रतियोगिता कराए जाने की सराहना की. विधायक ने विजेता एवं उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया. इससे पहले विधायक ने शहीद संतोष कुंकल के बेदी पर पुष्प अर्पित कर और उनकी मुर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर ग्राम प्रधान राम कृष्णा सामड,  दक्षिण गदरा मुखिया संजु भुमिज, मुखिया कालीदास टूडु, प्रखंड उपप्रमुख शिवकुमार हांसदा, झामुमो नेता राकेश चक्रवर्ती, कार्तिक मछुआ, पूर्व मुखिया भीमसेन भुमिज, बेतो कुंकल, हिकिम मार्डी, विक्की शर्मा आदि लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-identifying-the-bangladeshi-infiltrators-living-in-the-city-shri-ram-sena-will-hand-them-over-to-the-administration/">जमशेदपुर

: शहर में रह रहे बंगलादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर प्रशासन के हवाले करेगी श्री राम सेना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही