Search

 
 
 

Jamshedpur : विधायक मंगल ने सदन में उठाया बोड़ाम व पटमदा में बिजली की समस्या का मामला

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : झारखंड विधानसभा सत्र में शून्यकाल के दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने बोड़ाम एवं पटमदा अंचल में बिजली की समस्या का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि उक्त क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण कई तरह की समस्याएं आती हैं. छात्रों को जहां पठन-पाठन में परेशानी होती है. वहीं किसानों को कृषि कार्य के समय बिजली गुल मिलती है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-cgpc-will-socially-boycott-those-who-do-not-respect-elders/">Jamshedpur

: बुजुर्गों का मान-सम्मान नहीं करने वालों का सीजीपीसी करेगी सामाजिक बहिष्कार
सबसे ज्यादा परेशानी उक्त अंचल के पहाड़ तथा जंगलों में रहने वाले अदिम जनजाति, सबर आदिवासी समुदाय के लोगों को होती है. वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल नहीं दिया जाता है. तीन से पांच महीने के बाद एकमुश्त बिजली बिल दिया जाता है. मोटी रकम होने के कारण उपभोक्ता समय पर बिल जमा नहीं कर पाते हैं. जिसके कारण विभाग उनका कनेक्शन काट देता है. विधायक ने विभागीय मंत्री से इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-government-and-administration-are-busy-preparing-for-your-doorstep/">Adityapur

: सरकार आपके द्वार की तैयारी में जुटा प्रशासन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही