Search

 
 
 

Jamshedpur : विधायक मंगल ने स्कूल में बंद पुस्तकालय को शुरू कराया

 
  • छात्रों को मिलेगा मिलेगा फायदा
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत मध्य सरजामदा पंचायत स्थित राज्यकृत प्राथमिक विद्यालय गोविंदनगर सोपोडेरा में गुरुवार को पुस्तकालय की शुरुआत की गई. इसका उद्घाटन जुगसलाई विधानसभा के विधायक मंगल कालिंदी ने किया. उक्त पुस्तकालय कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ था. स्थानीय बच्चों की पढ़ाई के लिए उनके परिजनों ने उक्त प्राथमिक विद्यालय में बंद पड़े पुस्तकालय की शुरुआत करने की मांग विधायक से की थी. विधायक ने उपायुक्त से पहल कर उक्त विद्यालय में बंद पुस्तकालय की शुरुआत करवाई. मौके पर विधायक ने कहा कि बंद पुस्तकालय की शुरू हो जाने से स्थानीय बच्चों को इसका लाभ मिलेगा. कहा कि और जल्द ही जरूरत की सामग्रियां यहां उपलब्ध कराई जाएगी. मौके पर मुख्य रूप से मुखिया बसंती गुप्ता, बिमल पाल, अविनाश उपाध्यय, उपन्द्र प्रसाद, अनिकेत शर्मा, अंकित सिंह, सुनील कुमार, सौरव यादव, सूरज सिंह, सुमित पासवान, विवेक पासवान प्रकाश, रोशन सिंह आदि स्थानीय लोगों उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-body-of-missing-aircraft-instructor-and-trainee-pilot-found-in-search-operation/">Chandil

: सर्च ऑपरेशन में लापता विमान के प्रशिक्षक व प्रशिक्षु पायलट का शव मिला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही