Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क निर्माण का झूठा श्रेय ले रहे हैं विधायक मंगल- अप्पू तिवारी

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने बयान जारी कर कहा कि जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी सदैव झूठ बोलने और जनता को दिग्भ्रमित करने का कार्य करते हैं. उनके विधानसभा क्षेत्र में आजादी के बाद अगर सड़क का निर्माण नही हुआ है तो उसके जिम्मेदार वे एवं उनकी पार्टी है. अप्पू तिवारी ने कहा कि गदड़ा, गोविंदपुर से परसुडीह तक की सड़क का निर्माण पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस के कार्यकाल में हुई थी. साथ ही अन्ना चौक से गोविंदपुर के बीच आसानबनी की सड़क का भी शिलान्यास रामचंद्र सहिस ने किया था. लेकिन पाइप लाइन के कार्य के कारण दोनों सड़कों का निर्माण नही हो सका. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-arrested-the-mobile-robber/">जमशेदपुर

: मोबाइल लूटने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सत्ता से बेदखल होगा झामुमो

उन्होंने कहा कि विधायक मंगल कालिंदी के सड़कों के निर्माण को लेकर किए गए दावे झूठे साबित हुए है. गदड़ा से टुपुटांग के बीच सड़क निर्माण से पहले ही विधायक ने विज्ञापन जारी किया था. जिसके बाद आजसू पार्टी ने सड़क पर धनरोपनी कर विरोध जताया था. उन्होंने विधायक से स्वच्छ राजनीति करने और पूर्व मंत्री के द्वारा किए कार्यों का श्रेय नहीं लेने की अपील की. कहा कि जनता सब जानती है. आगामी चुनाव में क्षेत्र की जनता आपकी विधायकी छिनेगी. साथ ही राज्य की जनता झामुमो को सत्ता से बेदखल करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-party-paid-tribute-to-shaheed-bhajohari-and-goma-singh-in-gurma/">जमशेदपुर

: गुरमा में शहीद भजोहरि व गोमा सिंह को आजसू पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही