Jamshedpur ( Sunil Pandey) : जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं. बुधवार को विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के घोड़ाबांधा का दौरा किया. इस दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की. मौके पर स्थानीय लोगों ने सड़क और ट्रांसफार्मर की समस्या से अवगत कराया. मौके पर ही विद्युत विभाग के जीएम से बात कर वहां के लोगों के ट्रांसफार्मर की समस्या का समाधान करवाया और 350 फीट सड़क का निर्माण एक सप्ताह शुरू कराने का आश्वासन दिया. समस्या का समाधान होता देख स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार प्रकट किया. मौके पर देव गोराई, रजत प्रसाद, सुनील गोराई, जयराम महतो, अजीत लोहार समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-thakur-enterprises-got-temporary-settlement-of-disneyland-fair-parking-for-2-75-lakhs/">जमशेदपुर
: ठाकुर इंटरप्राइजेज को 2.75 लाख में मिली डिजनीलैंड मेले की पार्किंग की अस्थायी बंदोबस्ती [wpse_comments_template]
: ठाकुर इंटरप्राइजेज को 2.75 लाख में मिली डिजनीलैंड मेले की पार्किंग की अस्थायी बंदोबस्ती [wpse_comments_template]
Leave a Comment