Search

 
 
 

जमशेदपुर : पोटका में 265 करोड़ की जलापूर्ति योजना का सांसद-विधायक ने किया भूमि पूजन

 

- 30 पंचायत के 222 गांवों में वृहद जलापूर्ति योजना से मिलेगा पानी

Jamshedpur (Ratan Singh) : पोटका प्रखंड के कुलडीहा पंचायत में रविवार को बहुउद्देशीय ग्रामीण जलापूर्ति योजना का भूमि पूजन स्थानीय विधायक संजीव सरदार और सांसद विद्युत वरण महतो ने संयुक्त रूप से किया. दोनों ने नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया. इससे पूर्व समर्थकों ने विधायक और सासंद का पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया. इस जलापूर्ति योजना का लाभ पोटका प्रखंड के अंतर्गत 30 पंचायत के 222 गांव के ग्रामीणों को मिलेगा. 265 करोड़ की लागत से बनने वाली इस योजना के अंतर्गत नौ जलमीनार, एक इंटेकवेल का निर्माण होगा साथ ही घर-घर पाइपलाइन बिछाई जाएगी. इस जलापूर्ति योजना के कार्य का शुभारंभ होने से ग्रामीणों में काफी खुशी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sakets-all-round-performance-ccc-defeats-lattu-oraon-cricket-club/">चाईबासा

: साकेत का हरफनमौला प्रदर्शन, सीसीसी ने लट्टू उरांव क्रिकेट क्लब को हराया

लोगों को मिलेगा फायदा

इस संबंध में विधायक संजीव सरदार ने बताया कि इस योजना से लगभग 35 हजार घरों में रहने वाले लोगों को इसका फायदा मिलेगा. इस योजना का शुभारंभ पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विभागीय मंत्री मिथिलेश ठाकुर के द्वारा ऑनलाइन किया गया था. आज इसका भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया गया है. इसका उद्देश्य लोगों को उनके घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि उनका चुनावी वादा था कि पूरे प्रखंड में जहां-जहां खारा पानी आता था वहां शुद्ध पेयजल लोगों को उपलब्ध कराया जाए. कई जगहों पर आज भी खारा पानी ही लोगों को मिलता है. चुनाव के दौरान पेयजल की समस्या सामने आई थी. उस वक्त उन्होंने वायदा किया था कि लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा जाएगा. इसी के तहत आज इस योजना का शुभारंभ किया गया है. वहीं सांसद विद्युत वरण ने बताया कि प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत पूरे देश में इस तरह की योजना चलाई जा रही है. राज्य सरकार के साथ मिलकर लोगों को घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही