Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा में राकेश दुबे के घर ढांढस बंधाने पहुंचे विधायक, हादसे में हुई थी मौत

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर 5 में रहनेवाले राकेश दुबे उर्फ बड़का की पिछले दिनों सड़क हादसे में मौत हो गयी थी. घटना के बाद सोमवार को पोटका विधायक संजीव सरदार उनके घर पहुंचे और परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया. विधायक संजीव सरदार के साथ झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह भी मौजूद थे. इस दौरान बागबेड़ा कॉलोनी के काली मंदिर में शोकसभा का आयोजन किया गया था. इसमें विधायक के अलावा बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हुए थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-society-members-informed-police-about-abandoned-auto/">आदित्यपुर

: लावारिस पड़ी ऑटो की जानकारी सोसाइटी वालों ने पुलिस को दी

पंचायत प्रतिनिधि व सामाजिक संस्था ने आयोजित की शोक सभा

बागबेड़ा के पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के संयुक्त तत्वावधान में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 5 स्थित काली मंदिर में शोक सभा का आयोजन किया गया. मौके पर विधायक संजीव सरदार एवं झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह शोक सभा में शामिल हुए. इस बीच लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि वे सरकार से मुआवजा दिलवाने का प्रयास करेंगे. उनकी 5 वर्षीय छोटी बेटी की स्कूल फीस भी माफ करवाने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-thieves-took-away-inverters-and-batteries-in-shubham-sandesh-office/">गिरिडीह

: ‘शुभम संदेश’ कार्यालय में चोरी, इनवर्टर और बैटरी ले गए चोर

सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे - शैलेन्द्र सिंह

सरदार शैलेंद्र सिंह ने राकेश दुबे को सामाजिक और युवा व्यक्ति बताया और कहा कि वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे. शोक सभा मुखिया उमा मुंडा, राजकुमार गौड़, उप मुखिया संतोष ठाकुर, अजीत सिन्हा, वार्ड सदस्य उमेश पांडे, अभिषेक उपाध्याय, रीमा कुमारी, प्रतिनिधि एवं संचालनकर्ता राकेश सिंह, मनोज राय, पूर्व वार्ड सदस्य वंदना गुप्ता, छवि विश्वकर्मा, मनीषा शर्मा, सोनम देवी, रुपेश शर्मा, मनोज साहू, विभूति जैना, नवीन, जी राजा राव, भोला सिंह, गोलु, मिथिलेश कुमार, श्याम बिहारी सिंह, मुन्ना सिंह, महेंद्र भारती, शिव मुनि सिंह, प्रमोद दुबे, बी पांडे, राहुल प्रजापति आदि ने भी श्रद्धांजलि दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही