Search

 
 
 

जमशेदपुरः बिष्टुपुर में विधायक प्रतिनिधि को अपराधियों ने मारी गोली

गोलीबारी बिष्टुपुर स्थित डीएम मदन स्कूल (केएमपीएम वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर) के ठीक सामने हुई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल समरेश सिंह को उठाकर अस्पताल पहुंचाया.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर की खाओ गली में अपराधियों ने विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू को गोली मार दी. यह घटना गुरुवार रात नौ बजे हुई है. अपराधियों ने पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू (37) को गोली मारी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. 

गोलीबारी बिष्टुपुर स्थित डीएम मदन स्कूल (केएमपीएम वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर) के ठीक सामने हुई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल समरेश सिंह को उठाकर अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अभी तक इस घटना के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. अपराधियों की तलाश जारी है. पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही