Search

 
 
 

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने जेएनएसी से मांगी पूर्वी विस क्षेत्र में स्थित चापाकलों की जानकारी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित चापाकलों और इसकी अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी है. उन्होंने कहा है कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कितने चापाकल कहां कहां लगाए गए हैं. इनमें से कितने चापाकल खराब हैं और इस वर्ष गर्मी के मौसम में कितने चापाकलों की मरम्मती की गयी है. विधायक ने उपरोक्त बिदुंओ की संपूर्ण जानकारी मांगी है. ज्ञात हो कि भीषण गरमी में लोगों को पेयजल की आवश्यकता बढ़ जाती है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने विधायक से शिकायत किया कि कई चापाकल खराब हैं. इसको संज्ञान में लेकर श्री राय ने इस संबंध में जानकारी मांगी है ताकि खराब चापाकलों की मरम्मत हो सके और लोगों को गर्मी में पानी की जरूरत पूरी हो सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mann-ka-milan-pakhwada-organized-from-may-29-to-june-14/">जमशेदपुर

: मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन 29 मई से 14 जून तक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही