Search

 
 
 

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने प्रतिबंधित पिस्टल व अश्लील वीडियो चैट का मामला कोर्ट ले जाने की दी चुनौती

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के वकील की ओर से भेजे गये वकालती नोटिस को बकवास एवं गलथेथरई करार दिया. कहा कि नोटिस में जिस प्रतिबंधित पिस्टल का जिक्र किया गया है. उसे भारत सरकार ने प्रतिबंधित कर रखा है. सरकार की ओर से जारी किए गए सर्कुलर में स्पष्ट उल्लेख है कि ग्लौक पिस्टल का 44 और 21 मॉडल प्रतिबंधित है. यह जिसके पास है उससे जप्त कर सरकारी मालखाना में जमा करने का निर्देश है. वहीं अश्लील वीडियो चैट मामले में अडिग रहते हुए उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि यह मामला कोर्ट में जाए. जिससे वहां दूध का दूध एवं पानी का पानी हो सके. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-will-banna-gupta-file-a-defamation-case-of-rs-10-crore-on-saryu-rai/">जमशेदपुर

: सरयू राय पर 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा ठोकेंगे बन्ना गुप्ता

मानहानि मुकदमें में नहीं मिला कोई नोटिस

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा पूर्व में दायर मानहानि मुक़दमे का जिक्र करते हुए विधायक सरयू राय ने कहा कि उक्त मुकदमे से जुड़ा कोई नोटिस उन्हें नहीं मिला है. वे इंतज़ार कर रहे हैं कि उन्हें नोटिस मिले. जिससे वे कोर्ट के सामने अपनी बातें रख सके. कहा स्वास्थ्य मंत्रील जो करते और कहते रहते हैं उसके मुताबिक़ उनका कितना मान है और इसके आलोक में उनकी कितनी मानहानि हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-62-thousand-rupees-fine-recovered-from-43-drivers-in-vehicle-checking-campaign/">जमशेदपुर

: वाहन जांच अभियान में 43 चालकों से वसूला गया 62 हजार रुपए जुर्माना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही