Search

 
 
 

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने किया तीन योजनाओं का शिलान्यास

 
  • 10 लाख की लागत से पूरी होंगी योजनाएं
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र लगभग 10 लाख रुपये की धनराशि से शुरू होने वाली 3 योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं में बिरसानगर स्थित सरस्वती शिशु विद्यालय मंदिर परिसर में साईकिल स्टैंड तथा पेवर्स ब्लॉक का निर्माण, बिरसानगर, जोन नं. 1 बी में वापी सेन गुप्ता के घर से सोनु तंतुबाई के घर तक सड़क निर्माण तथा टेल्को मरियम्मा मंदिर में मंदिर के समीप पेवर्स ब्लॉक का बिछाया जाना शामिल है. शिलान्यास के दौरान विधायक ने टेल्को मरियम्मा मंदिर में पूजा अर्चना की. मौके पर मुख्य रूप से भाजमो महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजु सिंह, बिरसानगर मंडल के अध्यक्ष, शंकर कर्मकार, टेल्को मंडल के अध्यक्ष महेश तिवारी, इंद्रजीत सिंह सहित स्थानीय कार्यकर्तागण एवं बस्तीवासी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-magal-got-the-water-pipe-of-nutandih-province-repaired-at-his-personal-expense/">Jamshedpur

: विधायक मगंल ने निजी खर्च से करायी नूतनडीह प्रावि के चापानल की मरम्मत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही