Search

जमशेदपुर : जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से मिले विधायक सरयू राय

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कदमा के शास्त्रीनगर हिंसा मामले में घाघीडीह जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह, सुधांशु ओझा व चंदन चौबे से मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय मिलने पहुंचे. लगभग एक घंटे विधायक ने अभय सिंह एवं अन्य से पूरे मामले की जानकारी ली. जेल से बाहर निकल कर मीडिया से बातचीत के क्रम में विधायक ने कहा कि अभय सिंह एवं अन्य लोगों का हौसला बुलंद है. एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि इस मामले के संबंध में निर्णय लेने एवं आगे की रणनीति बनाकर कार्रवाई करने के लिए समिति बना दी गई है. समिति जो निर्णय लेगी उसको मेरा समर्थन रहेगा. उन्होंने कहा कि पूरी घटनाक्रम की जानकारी एवं हालचाल लेने में ही समय निकल गया. अभय सिंह एवं सभी लोग आश्वस्त हैं कि उनके साथ न्याय होगा.

इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-education-of-bangla-language-started-in-hata-mataji-ashram/">जमशेदपुर

: हाता माताजी आश्रम में बंगला भाषा की निःशुल्क पढ़ाई शुरु

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp