Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने बारीडीह विस कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग खेली होगी, गाया फगुआ

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया. फगुआ गीत और लजीज पकवान से विधायक कार्यालय होली के रंग में सराबोर हुआ. श्री राय ने सभी कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दी. मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सरयू राय ने कहा की होली उमंगों और हर्षोल्लास का त्योहार है. कोरोना के बाद इस वर्ष की होली में अत्यंत उत्साह का माहौल है. होली हमारे देश का प्राकृतिक, नैसर्गीक, दिव्य त्योहार. स्फूर्त भावना है, स्वतः लोगो के मन में उमड़ने लगती है. बसंत पंचमी के बाद यह माहौल बनता है और आज उसकी चरम पर गति होती है. लोग रंग-गुलाल लगाकर अपनी भावनाओं को अभिव्यक्त करते है. यह इस देश-दुनिया का अनोखा त्योहार है. कोई समांतर और विकल्प इस त्यौहार का नहीं है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-on-international-womens-day-the-chief-said-that-women-should-move-forward-by-taking-advantage-of-the-schemes/">चांडिल

: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रमुख ने कहा योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़े महिलाएं

कार्यक्रम में ये लोग थे शामिल

कार्यक्रम में मुख रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल, सीए विवेक चौधरी, सिंहभूम चैंबर के महासचिव मानव केडिया, शंकर मित्तल, किशोर गोलछा, दिलीप गोलछा, मनोज चेतानी, दिलीप गोयल, पवन शर्मा, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष अजय गुप्ता, भाजमो जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नु, चंद्रशेखर राव, मंजु सिंह, अमित शर्मा, हरेराम सिंह, विकास गुप्ता, राजेश कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, प्रकाश कोया, शेषनाथ पाठक, काकोली मुखर्जी, अमर चंद्र झा,विजय नारायण सिंह, शंकर कर्मकार, बिनोद यादव, कैलाश झा, प्रवीण सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रेम सक्सेना, अभय सिंह, किरण सिंह, रंजिता राय, पुतुल सिंह, गणेश चंद्र, रमेश कुंवर सिंह, महेश तिवारी, तिलेश्वर प्रजापति, अनिकेत सावरकर, नवीन कुमार,  त्रिलोचन सिंह, गोल्डेन पांडे, रचित जयसवाल, शुभम विश्वकर्मा, अशोक सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-car-driver-ran-away-with-the-injured-after-pushing-him/">जमशेदपुर

: कार चालक धक्का मार घायल को लेकर हुआ फरार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही