Search

 
 
 

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने बारीडीह कार्यालय में की रामार्चा पूजा, महाप्रसाद 4 को

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : विधायक सरयू राय ने गुरू पुर्णिमा के अवसर पर सोमवार को बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में रामार्चा पूजा की. प्रात: 08:30 बजे से पुजा प्रारंभ हुई. पूजा में बतौर मुख्य यजमान विधायक सरयू राय के साथ 150 से अधिक महिलाएं, भाजमो कार्यकर्ता व समर्थक बैठे थे. पूजा कराने के लिए बिहार से पुरोहित गौरी कांठ ठाकुर आए हैं. वहीं स्थानीय पुरोहित विनोद पांडेय व  धंजी पांडेय  ने मिलकर पुजा संपन्न कराया. प्रत्येक वर्ष गुरू पुर्णिमा के अवसर पर पुजा का आयोजन होता है. पांच आवरण में पुजा हुई. रामार्चा पुजा करने से अधिक फल प्रसाद ग्रहण करने और प्रसाद का वितरण करने का होता है. यह पुजा तीनों तापो को हरने वाली है एवं चारों पुरुषार्थो (अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष) प्रदान करने वाली है. इस पुजा में भगवान राजा राम, उनके परिवार सहित 33 कोंटी देवी- देवता की पुजा-अराधना की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-villagers-on-the-road-to-save-government-land-from-land-mafia-in-bagbeda-giddi-hut/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा गिद्दी झोपड़ी में सरकारी जमीन भू-माफियाओं से बचाने के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

मंगलवार को रूद्राभिषेक के बाद महाप्रसाद

दो दिवसीय रामार्चा पूजा के अंतिम दिन मंगलवार को सुबह रूद्राभिषेक होगा. सुबह 7.30 बजे से रूद्राभिषेक में सैकड़ो लोग शामिल होंगे. उसके बाद 12.30 बजे से देर रात तक आम व खास लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. महाप्रसाद ग्रहण करने आने के लिए सैकड़ों लोगों को निमंत्रण भेजा गया है. सोमवार को पूजा में भाजमो नेता धर्मेंद्र तिवारी, शैलेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह पपु , शिव शंकर सिंह, कविता परमार, उदय सिंहदेव, विजय महतो, अरूण सिंह, रवींद्र सिंह, जगन्नाथ शाही सहित भाजमो प्रदेश, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-a-dispute-with-her-husband-the-woman-hanged-herself-also-committed-suicide-in-sidgoda-and-sonari/">जमशेदपुर

: पति से विवाद के बाद महिला ने लगाई फांसी, सिदगोड़ा व सोनारी में भी की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही