Search

 
 
 

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने रिलीज की भक्ति अलबम “मैया के जगराता होई”

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : दुर्गापूजा की धूम शहर में शुरु हो गई है. पंडालों और घरों में देवी भक्ति गीत खूब बज रहे है. रविवार को भक्ति अलबम "मैया के जगराता होई" का विमोचन जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू ने किया. उक्त अलबम विवेक म्यूजिक इंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स के द्वारा बनाई गई है. अलबम का निर्माण सोनारी के रहने वाले पूर्व सैनिक विवेक सिंह ने किया है जिसमें उन्होंने अभिनय भी किया हैं. इस अवसर पर रतन टाटा पर गीत गाकर चर्चा में आए शहर के अजीत अमन और मनोज पांडे उपस्थित थे. अलबम लॉन्चिंग के मौके पर विधायक सरयू राय ने कलाकारों की सराहना की. साथ ही उन्होंने कहा की यह देवी गीत काफी सफल होगी. इस अवसर पर पूर्व सैनिक विवेक सिंह ने बताया की से इस दुर्गा पूजा में दो अलबम लॉन्च कर चुके हैं. बहुत जल्द ही छठ पूजा पर गीत लॉन्च करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-mahasaptami-there-is-an-influx-of-faith-surveillance-is-being-done-with-drone-cameras-in-sensitive-areas/">जमशेदपुर

: महासप्तमी पर चहुंओर आस्था का सैलाब, संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से की जा रही है निगरानी

फिल्म और अलबम निर्माण का हब बना शहर

कई अलबम का निर्माण कर चुके गायक अजीत अमन ने कहा की शहर में  फिल्म और वीडियो एलबम का खूब निर्माण हो रहा है. उन्होंने कहा की पहले की तुलना में विडियो अलबम, शॉर्ट फिल्म ज्यादा बन रहे हैं. ऐसे में कलाकारों को अच्छा प्लेटफार्म मिल रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार को कलाकारों को सहयोग करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-goodwill-race-in-the-city-on-november-1-fifteen-thousand-people-will-be-involved/">जमशेदपुर

: एक नवंबर को शहर में सद्भावना दौड़, पन्द्रह हजार लोग होंगे शामिल
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही