Search

 
 
 

जमशेदपुर : लोकनायक की जयंती पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा करेंगे विधायक सरयू राय

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा मुखर रहने वाले जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय पूरे राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरु करेंगे. जिसकी शुरुआत आगामी 11 अक्टूबर लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन रांची में होगी. इसकी रुपरेखा तैयार की जा रही है. इसके लिए पुरे राज्य के सभी विधानसभा से सामान्य विचारधारा के पांच-पांच लोगों को 11 अक्टूबर को राची आमंत्रित किया गया है. दूसरी ओर जमशेदपुर में लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ सरयू राय की पार्टी की ओर से विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय घेराव एवं तालाबंदी की घोषणा की गई है. उक्त कार्यक्रम में भी विधायक शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dcs-order-on-the-prodding-of-jnac-tata-steel-land-department-and-under-registrar/">जमशेदपुर

: जेएनएसी, टाटा स्टील लैंड डिपार्टमेंट व अवर निबंधक के ठेंगे पर डीसी का आदेश

लक्ष्मीनगर में खुला भाजमो का कार्यालय

मंगलवार को विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के लक्ष्मीनगर में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया. उक्त कार्यालय से स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियां संचालित होंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिनोद राय ने किया, कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, संजीव आचार्य, जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, जिला मंत्री राजेश झा, विकाश गुप्ता, राजेश कुमार, शंकर कर्मकार, जयप्रकाश सिंह, महेश तिवारी, विजय राव आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन नवीन कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन राजू कुमार ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-poets-made-a-splash-in-the-poetry-seminar-of-shriman-classes/">जमशेदपुर

: श्रीमन क्लासेस की काव्य गोष्ठी शब्दार्चन में कवियों ने मचाया धमाल
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही