Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने डीसी को पत्र लिखकर बाबूडीह लाल भट्टा क्षेत्र में नागरिक सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की

Jamshedpur (Sunil Pandey) : विधायक सरयू राय ने जिले की उपायुक्त को पत्र लिखकर छायानगर से लेकर बाबूडीह-लालभट्ठा-छाई बस्ती तक नागरिक सुविधाओं में बढ़ोतरी करने, कच्ची सड़क का निर्माण करने, वर्षों से जाम नाले की सफाई कराने सहित कई बिंदुओं पर उनका ध्यान आकृष्ट किया. भेजे गए पत्र में विधायक ने कहा कि भुइयांडीह का विस्तार बाबूडीह, लाल भट्टा, छाई बस्ती तक हुआ है. लेकिन उक्त क्षेत्र में न तो टाटा स्टील यूआईएसएल एवं जेएनएसी की ओर से किसी तरह की नागरिक सुविधाएं मुहैया नही करायी गई है. इस संबंध में कई बार पत्राचार किया गया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. दूसरी ओर टाटा स्टील यूआईएसएल की ओर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए अतिक्रमण हटाया गया. कंपनी पूरा मैदान घेरना चाह रही. जबकि उक्त मैदान के एक हिस्से में लोग पूजा पाठ, अनुष्ठान, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन और खेलकूद के लिए काफी दिनों से करते आ रहे हैं. इस संबंध में उन्होंने टाटा स्टील यूआईएसएल एवं टाटा लैंड के अधिकारियों से संपर्क साधा और अनुरोध किया कि जबतक पूजा स्थल के लिये जमीन चिन्हित नहीं हो जाती हैं तबतक वे पूजा वेदी को न घेरें और चहारदीवारी खड़ा करने का काम मैदान की अन्य दिशाओं की ओर से करें. इस मामले का समाधान करने के लिए जिला प्रशासन को अविलंब निर्णायक पहल करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sikh-group-sangat-near-namda-basti-nanak-nagar/">जमशेदपुर

 : नामदा बस्ती, नानक नगर के समीप सिख समूह संगत ने लगाई छबील

कंपनी स्थिति स्पष्ट करे- विधायक

विधायक सरयू राय ने डीसी को भेजे पत्र में टाटा स्टील से यह पुछने के लिए कहा है कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने, इसे संचालित करने तथा भविष्य की संभावित जरूरतों के मद्देनजर उन्हें कुल कितनी जमीन की जरूरत होगी. इस स्थान पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा कोई अन्य प्लांट लगाने की कंपनी की योजना है या नहीं. यदि है तो वह योजना क्या है और इस योजना को वहां पर ही लगाना कितना जरूरी है. मैदान के एक हिस्से में पूजा, अनुष्ठान एवं खेल कूद के लिए आवश्यक स्थान चिन्हित करने में उन्हें क्या कठिनाई है. इस संबंध में उन्होंने डीसी को टाटा स्टील से स्थिति सपष्ट करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-may-anyone-give-credit-for-your-work-or-not-keep-giving-your-best-raj-didi/">जमशेदपुर

: आपके कार्य की कोई क्रेडिट दे या नहीं दे आप अपना सर्वोत्तम देना जारी रखें – राज दीदी

क्षेत्र के बड़े नालों की सफाई जरूरी

विधायक सरयू राय ने डीसी को भेजे पत्र में क्षेत्र के बड़े नालों की सफाई मानसून आने से पहले कराने की मांग की. खासकर सिदगोड़ा की ओर से इस क्षेत्र में आने वाला और टिमकेन बाउंड्री के बगल से नदी की ओर जाने वाला एक बड़ा नाला वर्तमान में भर गया है. इस नाले की सफाई तथा गार्डवाल का निर्माण जरूरी है. इस नाला के एक किनारे और टिमकेन बाउंड्री के मध्य करीब 3 किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क है जो लिट्टी चैक से नदीतट तक जाती है. इस सड़क को पक्का करने से यातायात में सुविधा होगी. फिलहाल लाल भट्ठा तक पीने का पानी पहुंचाने वाले बड़े टैंकर इस रास्ते से नहीं जा पा रहे हैं. उन्होंने नाला पर तीन जगह पुलिया बनाने, टिमकेन की अधूरी बाउंड्री को पूरा कराने, समेत अन्य जनसुविधाएं मानसून पूर्व आरम्भ करने की मांग की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-school-summer-vacation-extended-till-june-14-due-to-scorching-heat/">जमशेदपुर

: भीषण गर्मी के कारण 14 जून तक बढ़ाई गई स्कूल की गर्मी छुट्टी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही