Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिजली समस्याओं को लेकर विधायक गंभीर, जीएम के साथ की बैठक

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बिजली की समस्याओं से जनता को राहत दिलाने एवं बेहतर बिजली की आपूर्ति को लेकर शुक्रवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने जेबीवीएनएल के जीएम श्रवण कुमार से मुलाकात की और समस्याओं से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द उसका समाधान करने का निर्देश दिया. विधायक ने जीएम को बतया कि भूमिज टोला गदड़ा में पिछले महीने 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा पर अभी तक उसका कनेक्शन नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-booth-committees-of-astakovali-panchayat-of-jmm-reconstituted/">डुमरिया

: झामुमो की आस्ताकोवाली पंचायत की बूथ कमेटियों का हुआ पुनर्गठन

बिजली कनेक्शन जल्द करवाने का दिया निर्देश

विधायक ने बिजली कनेक्शन जल्द करवाने का निर्देश दिया. वहीं गदड़ा भूमिज टोला में जर्जर बिजली की तारों को बदलने, घाघराबेड़ा ड्राइवर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने, गदड़ा गांधीनगर के खंभों में केबल लगाने का निर्देश विधायक ने जीएम को दिया. विधायक ने जीएम से पूरे जुगसलाई विधानसभा में गर्मी को देखते हुए बिजली आपूर्ति की समस्या का तत्काल समाधान कराने को कहा और जिन क्षेत्रों में कटआउट की समस्या आ रही है उन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर को बदल कर लोड बढ़ाने को कहा. मौके पर मुकेश शर्मा, रजत प्रसाद, रंजन पांडे आदि भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही