Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ओपन कास्ट माइंस में ब्लास्ट से हुए नुकसान का विधायक ने लिया जायजा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : यूसिल बंदुहडांग ओपन कास्ट माइंस में मंगलवार को हुए ब्लास्टिंग में धोडांगा गांव निवासी संजू हांसदा के घर में पत्थर का एक बड़ा टुकड़ा गिर गया था. इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश था. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत माइनिंग विभाग और पोटका विधायक संजीव सरदार से की थी. इधर, शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को विधायक खुद जिला खनन पदाधिकारी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और क्षेत्र का निरीक्षण किया. विधायक ने बताया कि माइंस से घर की दूरी मात्र चार सौ मीटर है. माइंस में होने वाले ब्लास्ट के कारण ग्रामीणों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है. निरीक्षण के बाद जिला उपायुक्त के साथ बैठक कर आगे की कार्रवाई और समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा. ग्रामीणों का कहना है कि यूसिल के द्वारा क्षेत्र का अधिग्रहण किया जा चुका है. जमीन का मुआवजा तो उन्हें दे दिया गया, लेकिन घर-मकान का मुआवजा नहीं मिला. मुआवजा मिलने के बाद ही वह यहां से हटेंगे. इसे भी पढ़ें :  मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-rajshahi-temple-being-built-for-durga-puja-in-hazra-will-cost-rs-20-lakh/">मनोहरपुर

: हाजरा में दुर्गापूजा के लिए बन रहा राजशाही मंदिर, 20 लाख होंगे खर्च .

माइंस प्रबंधन ने दिया मुआवजा

इससे पूर्व विधायक ने गांव में एक बैठक की. जिसमें माइंस के पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे. इसमें पीड़ित ग्रामीण संजू हांसदा को घर की मरम्मत के लिए मुआवजा के तौर पर तत्काल दस हजार रुपये माइंस प्रबंधन की ओर से दिए गए. इस दौरान विधायक गुस्से में दिखे. उन्होंने खनन पदाधिकारी की जमकर क्लास लगाईं और उन्हें मामले की सही तरीके से जांच कर रिपोर्ट बनाने का निर्देश दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही