Search

Jamshedpur : दुर्गा पूजा पंडाल के भूमि पूजन में शामिल हुए विधायक

Jamshedpur (Sunil Pandey) : सरजामदा पुरानी बस्ती आशीर्वाद फाउंडेशन दुर्गा पूजा समिति की ओर से सोमवार को पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन की गई. पूजा में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी भी शामिल हुए. मालूम हो कि यहां इस वर्ष से दुर्गापूजा का आयोजन श्रद्धा भाव से किया जायेगा. मौके पर विधायक ने कहा कि मां दुर्गा सभी के जीवन में सुख शांति और खुशहाली लेकर आए. उन्होंने पूजा कमिटी के सदस्यों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. मौके पर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक, समाजसेवी सोमा देवी, मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह, संतोष ओझा, संजय प्रधान, अजीत बड़ी, स्वाधीन भूई, राजेश कांत समेत स्थानीय लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-dam-built-to-provide-water-to-the-fields-of-40-villages-still-villagers-trust-god-mahendra-jamuda/">Chaibasa

: 40 गांव के खेतों में पानी पहुंचाने के लिए बना डैम, फिर भी ग्रामीण भगवान भरोसे – महेन्द्र जामुदा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp