Search

 
 
 

जमशेदपुर : एमएमसी कर्मी से छिनतई करने वाला व खरीददार गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 15 में 3 जून को मानगो नगर निगम (एमएमसी) कर्मी तनुश्री आदित्य के गले से मंगलसूत्र की छिनतई करने वाले मो. अमन अरमान उर्फ प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए मंगलसूत्र को भी बरामद कर लिया है. पूछताछ में अमन ने पुलिस को बताया कि उसने 3 मई को ही बिष्टुपुर में भी एक व्यक्ति से छिनतई की थी, जिसे उसने ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित आयुषी ज्वेलर्स को बेचा था. पुलिस ने आयुषी ज्वेलर्स में भी छापेमारी कर संचालक नवल कुमार सोनी को गिरफ्तार कर लिया है. नवल के पास से पुलिस ने बिष्टुपुर में छीना गया सोने का चेन भी बरामद कर लिया है. [caption id="attachment_663236" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/NAVAL-KISHOR.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गिरफ्तार नवल किशोर सोनी[/caption] इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-food-to-the-poor-on-lalus-birthday-on-june-11/">रांचीः

11 जून को लालू के जन्मदिन पर गरीबों को भोजन

फरवरी में ही जेल से बाहर आया था अमन

मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि अमन फरवरी में ही जेल से बाहर आया था. उसे गोलमुरी पुलिस ने छिनतई के मामले में जेल भेजा था. इसके पूर्व वह चाईबासा मुफ्फसिल थाना से भी छिनतई के मामले में जेल जा चुका है. जेल से बाहर आने के बाद उसने 23 मार्च को उलीडीह थाना क्षेत्र में भी छिनतई की थी. फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही