Search

 
 
 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एमएमसी ईओ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानगो नगर निगम के अंतर्गत कार्यरत महिला कर्मियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने सभी कर्मियों को गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया तथा सभी को उपहार भेंट किया. कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने इस वर्ष के महिला दिवस के थीम “समानता और अधिकारिता”  में तेजी लाने की अपील की. साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने का उद्देश और इसे आरंभ करने वाले प्रसिद्ध लोगों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करने से खुद का सम्मान होता है. समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjm-leader-praveen-singh-becomes-district-president-of-karni-sena-east-singhbhum/">जमशेदपुर

: भाजमो नेता प्रवीण सिंह बने करणी सेना पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष

अधिकारों के प्रति रहें जागरूक

कार्यपालक पदाधिकारी ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही कहा कि मानगो नगर निगम अंतर्गत कई योजनाएं महिलाओं के स्वालंबन, स्वरोजगार से जोड़ने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई जा रही है जिसमें कई गरीब महिलाओं को जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है एवं महिलाओं को योजनाओं का लाभ देने में विशेष फोकस किया जा रहा है.महिलाओं को कभी हार नहीं मानना चाहिए निरंतर अपने लक्ष्य में आगे बढ़ते जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-raid-on-complaint-of-sale-of-brown-sugar-two-arrested-with-three-live-cartridges/">जमशेदपुर

: ब्राउन शुगर बिक्री की शिकायत पर पुलिस ने की छापेमारी, तीन जिंदा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

कार्यक्रम में नगर प्रबंधक अनामिका निशा बागे, सीओ नंदी पूर्ति, ललिता लागुरी, पुष्पा टोप्पो, उर्मिला देवी, सीआरपी रूबी सिंह, गायत्री नायक, ,शीला कुमारी, रोमानी हांसदा, प्रतिमा देवी ,मुमताज, मनोरमा महाकुंड, रुबी गुप्ता, ममता दीप, होली कालुंदिया , स्वयं सहायता समूह की कई महिलाएं सरस्वती सिंह संगीता देवी, तंद्र देवी आदि मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-uproar-after-molesting-a-minor-in-sidgoda-stones-pelted-at-police/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में नाबालिग से छेड़खानी के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही